बुधवार, 24 अगस्त 2011

अपना मकान कब बनेगा?

 मकान शनि की चीज है वही मकान बनवाता है और गिरवाता है जब शनि उच्च को होगा तो खूब मकान बनेगे औ जब नीच का या किसी अन्य ग्रह के योग से नीच हो रहा हो तो मकान गिरते है भूचाल आते है।
 शनि न. 1 जातक यदि मकान बनाये तो निर्धन (सब कुछ बर्बाद) हो जाये परन्तु यदि शनि शुभ (न. 7, 10 खाली) तो ठीक।
 शनि न. 2 मकान जब और जैसा बने बन जाने दे, उत्तम ही होगा।
 शनि न. 3 तीन कुत्तों को घर में पाले तो मकान बनेगा, नहीं तो गरीबी का कुत्ता भौकता रहेगा।
 शनि न. 4 अपने बनाये मकान, नानको या ससुराल के लिये अच्छे नहीं होते, मकान की नींव खोदते ही, नानकों में या ससुराल में, गड़बड़ शुरू हो जावे दोनों बर्बादी की ओर चल पड़ेंगे। इसलिए शनि न. 4 वाले को अपना मकान नहीं बनवाना चाहिए।
 शनि न. 5 आप बनाये मकान सन्तान की बलि लेंगे परन्तु सन्तान के बनाये मकान जातक के लिये शुभ होंगे। यदि मकान ही बनाना घड़ जाए तो 48 वष्र की आयु के बाद बनवाएं। और भैंसा घर में ला उस की पूजा कर के खिला पिला कर दाग दिलवा कर छोड़े, फिर बनाए।
 शनि न. 6 शनि की अवधि 36 बल्कि 39 वर्ष की आयु के बाद ही मकान बनाना उचित होगा, यदि पहिले बना ले तो अपनी लड़की के रिश्तेदारों को बर्बाद कर देगा।
 शनि न. 7 बने बनाये मकान अधिक मिलेंगे जो शुभ होगा, यदि बिकने लगे तो सबसे पुराने मकान की दहलीज (चौखट) संभालकर रखे तो, फिर उतने ही मकान बन जायेगें।
 शनि न. 8 ज्यों ही मकान बनाना शुरू करेगा, मृत्यु सिर पर मंडराने लगेगी, यहां शनि का असर, राहु व केतु का स्थिति के अनुसार होगा।
 शनि न. 9 जातक की अपनी स्त्री या माता के गर्भ में बच्चा हो और वह मकान बनाना शुरू कर दे (अपनी कमाई से) तो पिता पर बुरा असर पड़ता है जब जातक के तीन मकान बन जाए तो पिता की मृत्यु निश्चित । शनि न. 10 जब तक मकान बना या खरीद नहीं लिया जाता तब तक धन खुब आता है परन्तु बनने पर जातक निर्धन हो जायेगा, जब शनि किसी कारण मन्दा हो रहा हो नही तो अधुरा रह जायेगा। यदि बनाना ही है तो 36 से 48 वर्ष की आयु में पुरा कर लें।
 शनि न. 11 प्राय: 55 वष्र आयु के बाद ही मकान बनेगा, ध्यान रहे यदि दक्षिण द्वार बाले मकान के रियाइश करेगा तो बहुत लम्बे समय तक बीमार रह कर गल सड़ कर मरना पड़ेगा। यदि पहले बनाना है तो 36 वर्ष की आयु से पहले बना ले।
 शनि न. 12 शनि सांप, सूर्य-बन्दर, कभी अपना मकान बिल, नहीं बनाते, परन्तु अब मकान बनाना सीख लेंगे अर्थात अब मकान अपने आप, बिना इच्छा से बनेंगे, और जातक के लिए शुभ होंगें।
 चाहे शनि के साथ सूर्य भी क्यों न पड़ा हो। जातक को चाहिए कि बनते मकान को रोके मत जैसा बन रहा है बनने दे। चौकोणा मकान जिसका प्रत्येक कोण 90 डिग्री के हो अति उत्तम होता है। ग्रह का असर मकान पर   जन्म कुण्डली के अनुसार खाना न. 1 से 9 के ग्रह अपना अपना असर मकान में दाखिल होते समय दाये हाथ की दिशा का 10 से 12 खानों में बैठे ग्रह मकान के बाये तरफ अपना असर दिखाते हैं। खाना न. 2 मकान की हालत तथा खाना न. 7 मकान का सुख दुख बताता है।
  उदाहरण - यदि शनि 4 और सूर्य 2 तो मकान में दखिल होतो हुए दाये हाथ की छतों के हिसाब से दूसरी कोठरी में सूर्य (अनाज, गुड या दिखावे की धूप) आदि तथा बायें हाथ के चौथे न. की कोठरी में शनि (सन्दूक, लोहा, लकड़ी) होगी। आगर जातक का कोई चाचा हो तो उस की मृत्यु शनि वाले कमरे में निश्चित। इसी प्रकार खाना न. 2 में सूर्य सम्बन्धित कार्य का, खाना 5 में खाली से बीमार का रात को पानी मांगते ही समय व्यतीत होगा।  वर्षफल के हिसाब से शनि अब राहु, केतु के सम्बन्ध से नेक स्वभाव का हो और दृष्टि के हिसाब से या वैसे ही राहु केतु के साथ बैठा हो तो मकान ही मकान बनवाये लेकिन जब केवल राहु, केतु के साथ हो तो मकान बर्बाद और गिरवा देगा। पुष्य नक्षत्र से शुरू कर इसी नक्षत्र में पूर्ण किया मकान अति उत्तम होता है तथा पूर्ण होने पर मकान की प्रतिष्ठाा पर खैरात करना अति आवश्यक है। विशेष : मकान की बुनियाद रखने से पहले तह जमीन के ईद गिर्द हाशिया डाल कर उस के बीचोबीच चन्द्र की चीजों से भरा बर्तन 40-43 दिन तक दबा कर खानदानी नेक परिणाम देख लेना आवश्यक क्योंकि बर्तन दबाने के दिन से शुरू करके जन्म कुण्डली में शनि होने के घर न. के दिन तक शनि अपना अच्छा या बुरा असर जरूर दिखाएगा। मंदा असर यानि बीमारी, मुकदमा, झगड़ा या कोई और लानत) जाहिर होते ही वह बर्तन निकाल कर चलते पानी (नदी या नाले) में गिरा दे या बहा दें। गंदा असर बन्द होगा। इस जगह मकान बनाना जातक के लिए उचित नहीं यानि खानदान की बर्बादी होगी। मकान की नींच डालने के दिन से 3 या 18 साल के समय में मकान अपना असर जरूर डलेगा। मकान कैसा हो   शुभ लग्न और नेक शगुन में शुरू किये मकान के लिए निम्न सावधानियां जरूरी हैं।
  कोने  जमीन के टुकड़ों को एक गिन उस के कोने देखो। चार कोने वाला (90 डिगरी) का मकान सर्वोत्त्म है आठ कोनो वाला मातमी या बीमारी देने वाला, अठारह कोनो वाला तो बृहस्पति (सोना, चांदी) बरबाद), तीन या तेरह कोनो वाला तो मंगल बन्द, भाई बन्धुओं को आफते, मौतें आग, फांसी पांच कोनों वाला तो सन्तान का दुख वा बरबादी, मध्य से बाहर या मछली की पेट की तरह उठा हुआ मकान खानदान घटेगा यानी दादा तीन, बाप दो, स्वयं अकेला और नि:सन्तान तथा बाहू कटे मुर्दे की शक्ल का मकान में यदि में शादि हो तो मौते, स्त्री बेवा को छोड़ शेष मकान उत्तम होंगें।
 दीवारें कोने देखने के बाद, मकान बनाने के पहले दीवारों का क्षेत्रफल और नींव छोड़कर हरेक हिस्सा या कमरे का अंदरूनी क्षेत्रफल अलग अलग देखा जाए तो जातक (मालिक मकान) के अपने हाथों का क्षेत्रफल भी देखा जाए। उस का हाथ चाहे 18,19 या 17 इंच का हो पैमाना उस के हाथ की लम्बाई का हो। तरीका : (लम्बाई चौड़ाई) 3) - 1 यदि लम्बाई 15, चौड़ाई 7 तो शेष बचा 1 परिणाम : यदि शेष 1, 3, 5, 7 तो नेक 0, 2, 4, 6, 8 तो मंदा   शेष 1 (बृह., सुर्य, खाना न. 1) मकान, मकानों में राज महल जैसा होगा। 2. (बृहस्पति, शुक्र खाना न. 6) कुता, गरीब होगा (केतु ६ या बृहस्पति शुक्र (6) का उपाय करें।
 3. (मंगल, बृ. खाना न० 3) शेर की भांति, उत्तम बैठक, दूकान व्यापार के लिए अति उत्तम, परन्तु स्त्रियों, बच्चों के लिए अशुभ। निसन्तान दम्पति के लिए उत्तम। बच्चों के साथ रहने की हालात में बृहस्पति के पीले फूल कायम करो। जहां तक हो सन्तानवान इस मकान से दूर रहे। अकेली स्त्री वा बच्चों से दूर स्त्री के लिए कोई कष्ट नहीं।
 4. (शनि, चन्द्र खाना न. 4) गधे के समान मेहनत के बावजूद दो जून की रोटी दूर्भर । (चन्द्र शनि खाना न. 4 का उपाय करें।)
 5. (बृहस्पति, सूर्य खाना न.5) गाय समान, स्त्री बच्चे सब सुख पायेंगे।
6. (सूर्य, शनि खाना न. 6) मुसाफिर यानि न माता रहे, न पिता सुख ले, न औलाद को आराम, न दोस्त का साथ, मारा मारा घूमें। (सूर्य शनि (6) का उपाय करे)।
 7. (चन्द्र, शुक्र खाना न. 7) हाथी समान, उत्तम।
 8 (मंगल शनि खाना न. 8) चील समान यानि मौत का मुख्यालय (मंगल शुक्र (8) का उपाय)।   मुख्य द्वार 1 पूर्व में उत्तम, नेक व्यक्ति आए जाए, सुख हो। 2 पश्चिम में दूसरे दर्जे का उत्तम। 3 उत्तर में नेक, लम्बे सफर, पूजा पाठ नेक कार्य के लिए आने जाने का रास्ता जो परलोक सुधारे। 4 दक्षिण में मनहुस, औरत के लिए मौत का कारण, मौत की जगह, छड़ों (कुवारों) का तबैला या रंडवों के अफसोस की जगह।
 उपाय:- हर वर्ष या कभी कभार बकरी दान करे, बुध की चीजें कच्ची शाम को दें ताकि बीमारी, छेड़छाड़ी, धन हानि न हो।   कडिया क्योंकि आजकल लैण्टर डाला जाता है अत: कड़ियों के स्थान पर सरियों की गिनती की जायेगी। कु्ल कडियों (सरियों) का 4 से भाग देने पर जो शेष बचे यानि 1 राजा का स्वभाव; 2 यमदूत; 3 राजयोग।
  विशेष: 1. मकान में सीधे या आम रास्ते से सीधी हवा का आना बच्चों के लिए मुसीबत खड़ी करेगी या (गली का आखरी मकान जहां से आगे रास्ता न हो। बाल बच्चें, स्त्री बर्बाद, राहु केतु के मंदे असर से मकान का प्रभाव बुरा। मुसीबते ही मुसीबते केवल अन्धें या रन्डवी ही रहे तथा अपनी जोडो की मालिश करवाने के लिए।   2. रात को सोते वक्त सिरहाना पूर्व में होना उत्तम। क्योंकि दिन में दिमाग ने कार्य किया (सूर्य की मदद), रात को आत्मा ने कार्य सम्भाला (चन्द्र की मदद) इसलिये पाव का दक्षिण तथा पूर्व में सोते समय होना मनहुस है इस का उत्तर में होना नेक ही होगा। क्योंकि रूहानी काम चाहे सिर से करे या पैर से या हाथ से करें।  3. मकान के अन्दर की चीजे तभी शुभ असर देंगी जब बैठक पूर्व की दीवार में, रसोई (आग) दक्षिण या दक्षिण पूर्व में, पानी (गुसल), पूजा पाठ का कमरा उत्तर में या पूर्व में, खजाना, धन दौलत दक्षिण या दक्षिण पश्चिम में हो। मेहमानखानों पश्चिमी कोने में उत्तम होगा।  4. मकान से निकलते वक्त दाये हाथ का पानी, बायें हाथ या पीठ के पीछे आग उत्तम।  5. मकान के नजदीक पीपल का पेड़ हो तो उस की सेवा या जड़ों में जल देना जरूरी अन्यथा जहां तक उस का साया जाये वहां तक तबाही या बर्बादी मचा दे। नजदीकी कुएं में श्रद्धा भाव से थोड़ा दूध डाला तो ठीक अन्यथा मंदा किया तो तबाही। कीकर के पेड़ पर सुर्योदय से पूर्व तारों की छांव (अन्धेरे में) 40 दिन शनिवार को पानी देने से ही जातक का बचाव होगा।   मकान में ग्रह चाल से हर कोना व दिश। किसी न किसी ग्रह के लिए पक्की तरह से निश्चित हैं। इस में ग्रह से सम्बन्धित वस्तुएं भी है। यदि मकान में ग्रह के सम्बन्धित पक्की जगह पर शुक्र ग्रह की चीज कायम करें तो जातक को नुकसान होने की सम्भावना है। जैसे कि चन्द्र के लिए खाना न. 4 (उत्तर पूर्वी कोना) में लोहे का सन्दूक ला कर रख दे तो चन्द्र का फल मंदा होगा यानि जातक को चन्द्र आराम न देगा।
   मकान के बारे में सावधानियाँ  1. मकान मे प्रवेश करते समय, पहले ही छते हुए भाग में जमीन खोद कर भट्ठी बनाली जाये या व्याह, शादियों में उसका प्रयोग करके बन्द कर दी जाये तो जब भी उस घर में मंगल न. ८ वाला बच्चा उत्पन्न होगा तो अपने वंश की ऐसी बर्बादी शुरू करेगा कि लोग कहेंगें कि अचानक सबके साथ भट्ठी में पड़ गये हैं। अत: यदि ऐसी भट्ठी घर में है तो उसे खोदकर जली हुई मिट्टी को तालाब या नदी के गिरा दें।  2. यदि मकान मे मूर्तियां स्थापित करके मंदिर बना लिया जाये और चिमटे घटों या घंटियां बजाकर पूजा करनी शुरू कर दी जाये तो उस घर में निसन्तानी का घण्टा बज जायेगा। विशेष- जब बृहस्पति न. 7 में हों । कागज की फोटों का कोई वहम नहीं होगा। परन्तु धूप बत्ती नहीं करनी अर्थात उनकी पूजा निशिद्ध है।
 3. मकान में प्रवेश करते, समय दायें हाथ पर मकान के अन्त में एक अन्धेरी कोठरी प्राय: हुआ करती है जिसमें एक दरवाजा ही होता है प्रकाश/हवा जाने का कोई रास्ता नहीं (रोशनदान) नहीं होता। यदि उस काठरी में प्रकाश के लिए रोशनदान या छत्त में रोशन दान निकाल लिया जावे तो व वंश बरबाद हो जायेगा क्योंकि अंधेरी कोठरी शनि है और प्रकाश सूर्य है अत: दोनो टकरवा से स्त्री सुख नष्ट धन सम्पति नष्ट हो जाती है। यदि किसी कारण उसकी छत बदलनी पड़ जाये तो पहले उस पर छत डाल दे (ऊंची छत) फिर वह छत बदल लें।
  4. मकान में प्राय: कई बार दीवारों में आले (गुप्त स्थान) रख लिया करते थे, उन्हे खाली न रखें। यदि घर में जेवरों, नकदी के लिए छुपे हुए गड्डे बने हो तथा अब उन में कीमती चीजे न रखी हों तो 'खाली बुध` बोलेगा यानि मालिक या जातक केवल खाली बात करेगा या तो उन्हें बन्द कर दें या उनमें बादाम, छुआरे आदि रख दें, चाहे दूध ही हो।
 5 मकान के फर्श में यदि कच्चा हिस्सा बिल्कुल न हो तो शुक्र का फल नीच होता है। स्त्रियों की सेहत ठीक नहीं रहती, धन सम्पत्ति भी नहीं टिकेगी। यदि किसी कारण फर्श कच्चा न रखा जा सके तो उस घर में शुक्र की चीजें, खेती बाड़ी या बसाती का सामान, लाल ज्वार, दही या हीरा आदि रख ले अथवा किसी मिट्टी के गमले में मिट्टी ही डालकर रख लें। इस ग्रहस्थ स्त्रियों का मान, सेहत तथा धन सुरक्षित होगा।  6 दक्षिण में मुख्य द्वारा वाला मकान स्त्रियों के लिए विशेष रूप से मनहुस होता है, उसमें पुरूष (रन्डवों को छोड़कर) भी कोई विशेष सुख नहीं भोगते। अत: मुख्य द्वार दक्षिण से हटाकर किसी और दिशा में पूर्व, पश्चिम में कर लें। यदि न हटा सके तो उसके उपर के भाग में ताम्बें का पतरा, ताम्बे की कीलों से गड़वा दें।  विशेष - मद्रास ( जो दक्षिण भारत का हिस्सा है) इस से वहम न करें मगर नेक हालत कम ही होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें